BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
31-Aug-2024 04:51 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा मंडल कारा में बंद कैदी प्रमोद शर्मा की मौत सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह 6:45 में हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेल में कदम रखते ही कैदी के शरीर में कपकपी शुरू हो गयी। तीन दिनों तक इलाज चला लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गयी।
मृत बंदी की पहचान कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली वार्ड 26 निवासी महादेव शर्मा के बेटे प्रमोद शर्मा के रूप में हुई है। सहरसा कांड संख्या 884/24 के अंतर्गत 27 अगस्त की शाम में प्रमोद शर्मा को सहरसा जेल लाया गया था। जेल में आते ही बंदी के शरीर में कंपन होने लगा था। जिसके बाद उसे सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया।
जहां इलाज होने के बाद 29 अगस्त की शाम को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद बंदी को फिर जेल में ले जाया गया। 30 अगस्त को दोपहर में फिर से बंदी के शरीर में कंपन होने लगा। तुरंत जेल में ही बंदी का प्राथमिक इलाज किया गया जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गयी।