BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
02-May-2023 10:13 PM
By First Bihar
SARAN: सारण एसपी के एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि बच्ची स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। मृत बच्ची की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही खुर्द गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू साह की 5 वर्षीय पुत्री अलीशा के रूप में हुई है। अलीशा तकेया स्कूल की छात्रा थी। स्कूल से पढ़कर वह घर जा रही थी। तभी सारण एसपी के स्कॉर्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता मोहम्मद गुड्डू साह ने बताया कि एसपी के स्कॉर्ट गाड़ी की चपेट में आने से उनकी बच्ची की मौत हो गई।
हालांकि उस दौरान सदर में मौजूद भगवान बाजार थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की गई। वहीं भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है। वही पटना ले जाने के दौरान रास्ते में बच्ची की मौत के बाद शव को वापस लाया गया। जहां छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।