लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
16-Aug-2021 07:40 AM
SARAN : खबर सारण जिले से यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म और फिर बाद में उसकी हत्या का मामला सामने आया है। सारण जिले के बनियापुर थाना इलाके के पिरौटा में यह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिरौटा धोबी टोला की रहने वाली एक महिला की डेड बॉडी बगीचे से बरामद की गई हैम बताया जा रहा है कि महिला तैमूल निशा बकरी के लिए चारा लेने बगीचे में गई थी लेकिन जब देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद जब तैमूल निशा की तलाश में उसके परिजन बगीचे की तरफ गए तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। बगीचे में खून से लथपथ तैमूल निशा की लाश पड़ी हुई थी। उसके चेहरे और शरीर के बाकी हिस्से पर जख्म के गंभीर निशान थे। तैमूल निशा की डेड बॉडी नग्न की हालत में थी।
तैमूल निशा की डेड बॉडी मिलने के बाद तत्काल परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो पहली नजर में मामला सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का नजर आया। आशंका जताई जा रही है कि तैमूल निशा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर राज छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। तैमूल निशा की उम्र तकरीबन 32 साल थी और वह धोबी टोला के ही रहने वाले तहीद हुसैन की पत्नी थी।