पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
23-Sep-2020 11:42 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सरकारी पैसा का दुरूपयोग कर पटना में पोस्टर लगाकर अपना चेहरा चमका रहे हैं. इस पर चुनाव का सिंबल नहीं है. यह सरासर यह सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर रहे हैं.
हार मान चुके हैं नीतीश
तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं. पीएम के बयानों को लेकर उनके साथ पटना में पोस्टर लगा रहे हैं. इसका भी पोस्टर लगाना चाहिए था कि वह कैसे सामने से थाली छिन लिए और डीएनए का रिपोर्ट क्या आया है.
गुप्तेश्वर पांडेय चार्जशीटेड
तेजस्वी यादव ने गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस पर कहा कि एक व्यक्ति विशेष के विषय पर चर्चा करना समय की बर्बादी है. कोई एक बार VRS ले, कोई चार्जशीटेड हो तो मुझे क्या कहना है.
डिप्टी सीएम उड़ा रहे मजाक
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बेरोजगारों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बेरोजगारी का मजाक उड़ा रहे हैं. कहते हैं कि बिहारी मौज मस्ती करने के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं. ऐसे बयानों से आप समझ सकते हैं कि सरकार कितनी गंभीर हैं. लेकिन हम तो बेरोजगार मजदूर और किसानों के लिए लड़ते रहेेंगे. मद्दे से भटकने वाले को हम खिंचकर मुद्दे पर लाएंगे.