गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Aug-2024 09:13 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना भेड़रिया इंग्लिश नहर रोड के पास हुई। मृतक की पहचान पटना के फुलवारीशरीफ निवासी अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा के पुत्र संजीव कुमार वर्मा के रूप में हुई है। जो कलेर मनरेगा कार्यालय में पीओ के पद पर तैनात थे।
वो अपनी कार से पटना से अरवल जा रहे थे। उन्हें जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शरीक होना था लेकिन कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व ही उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरे नहर में जा गिरी। पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेजा।
घटना की जानकारी मिलते ही अरवल डीएम वर्षा सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं जहां पूरी घटना की जानकारी ली। इस हादसे के बाद समाहरणालय सभागार में शोकसभा रखी गयी। जिसमें डीएम वर्षा सिंह,जहानाबाद पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,अरवल विधायक महानंद सिंह,जिले के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए |

