Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
18-Mar-2022 08:44 PM
NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शराब पीने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद एक युवक को पीट-पीटकर लोगों ने अधमरा कर दिया और जिंदा जलाकर उसे मार डाला। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
घटना हिलसा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत स्थित नदहा गांव की है। जहां इस एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण गुस्सा हो गये।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को फायरिंग करना पड़ गया। हालात बिगड़ता देख पुलिस की और टीम भी मौके पर बुलाई गयी है।
युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में धारा 144 लागू की गयी है। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।