RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
13-Dec-2022 06:20 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी के 6 साल बाद भी शराब पीने के मामलों में कमी नहीं आई है। आम लोगों की कौन कहे जिन पर शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी है वह भी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे। जहानाबाद में स्टेशन पर शराब पीकर हंगामा करते होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है वहीं 4 अन्य शराबियों को भी पुलिस ने दबोचा है।
ताजा मामला जहानाबाद कोर्ट परिसर का है जहां शराब के नशे में धुत हंगामा कर रहे एक होमगार्ड के जवान को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से की गयी है। सभी गिरफ्तार लोगों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि होमगार्ड का जवान शराब के नशे में जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर हंगामा कर रहा था जिसकी सूचना लोगों के द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गई उस सूचना के आधार पर पुलिस मौके से हंगामा कर रहे होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार कर लिया है एवं गिरफ्तार जवान की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही चार अन्य लोगों को नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।