Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
03-Apr-2024 04:02 PM
By First Bihar
SITAMARHI : शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की सीतामढ़ी पुलिस की हिरासत में मौत की खबर सामने आ रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सुरसंड थाने की पुलिस ने शराब मामले में एक फरार आरोपी जयप्रकाश कापर को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी पुलिस हिरासत में ही मौत हो गयी।
पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जयप्रकाश कापर चरोट का रहने वाला था। वो शराब मामले में पहले भी जेल जा चुका था। उसके खिलाफ सुरसंड थाने की पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया था। जयप्रकाश कापर के खिलाफ सुरसंड थाने में कांड संख्या 164/24 दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि पुलिस हिरासत में ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी।
जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में उसे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जयप्रकाश के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गयी है। पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।