Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
25-May-2023 10:20 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI:सीतामढ़ी में आरजेडी की बैठक में शराबी को मंच पर जगह दी गयी। शराब पीकर मुखिया के साथ मारपीट करने के मामले में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था। अभिषेक कुमार आज आरजेडी की बैठक में शामिल हुआ। जिसका फ़ोटो वायरल अब हो रहा है।
दरअसल इस बैठक का आयोजन सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में की गई थी। मंच पर सुरसंड के पूर्व विधायक अबू दोजाना और अन्य के साथ अभिषेक भी बैठा हुआ दिखा। आरजेडी प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा आयोजन किया गया था।
बीते 12 मई को मरूकी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार के साथ शराब पीकर मारपीट करने में पंसस पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने मुखिया को भी गिरफ्तार किया था। दोनों में शराब पीने की पुष्टि हुई थी। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से दोनों की जांच की गई थी। सुरसंड प्रखंड के मरुकी से दोनों को गिरफ्तार किया गया था।
पंचायत में चल रहे सरकारी योजना के काम के विवाद में दोनों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों शराब के नशे में थे और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहन को भी जब्त किया गया था। वही शख्स आज आरजेडी की बैठक में शामिल हुआ। जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।