ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / शपथ ग्रहण के अगले दिन जू पहुंचे तेजप्रताप, निरीक्षण के बाद अधिकारियों को...

शपथ ग्रहण के अगले दिन जू पहुंचे तेजप्रताप, निरीक्षण के बाद अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

17-Aug-2022 07:57 PM

PATNA: शपथ ग्रहण के अगले दिन ही पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव चिड़ियाघर पहुंच गये। संजय गांधी जैविक उद्यान में मंत्री तेजप्रताप का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान तेजप्रताप जू का निरीक्षण किया। पटना जू में रखे जानवरों को भी देखे और निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत भी की। 


संजय गांधी जैविक उद्यान के निरीक्षण के क्रम में तेजप्रताप ने अधिकारियों को विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इससे पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। तेजप्रताप यादव ने इस दौरान भी विभाग के सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। तेजप्रताप ने सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।


 गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुल 33 मंत्रियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथग्रहण के अगले दिन ही तेजप्रताप ने अपना पदभार ग्रहण किया। 


पदभार ग्रहण करने के अगले दिन तेजप्रताप यादव ने पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद चिड़ियाखाना का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने संजय गांधी जैविक उद्यान का निरीक्षण किया। ई-रिक्शा से निरीक्षण के दौरान तेजप्रताप ने जू में रखे जानवरों को देखा और कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।