होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
21-Feb-2023 12:15 PM
By First Bihar
DESK: बीते दिनों से चल रही पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच की लड़ाई थम नहीं रही है। दोनों के बीच की लड़ाई हर रोज नया मोड़ ले रहा है। सपना गिल को मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट ने दस हजार रुपए के निजी मुचकले पर जमानत दे दी है। रिहाई मिलने के बाद सपना ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। साथ ही सपना ने भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनपर कई धाराएं भी लगाई हैं। जिसके बाद अब इस मामले में पृथ्वी शॉ फंसते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बीते कई दिनों से पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। सेल्फी लेने के दौरान क्रिकेटर के साथ की गई बदसलूकी, उनके कार पर हमला करने के को लेकर सपना गिल सहीत 8 लोगों पर आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने रिमांड पर ले लिया था। रिमांड के खत्म होने पर मजिस्ट्रेट की अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद अंधेरी के कोर्ट में सपना गिल ने जमानत की अर्जी दी। जिसे कोर्ट ने 10 हजार के जुर्माने लगा कर स्वीकार कर लिया है।
वहीं, अब रिहा होने के बाद सापना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई धाराएं लगा कर FIR दर्ज कराई है। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर धारा 34, धारा 120 , धारा 146, धारा 148, धारा 149, धारा 323, धारा 324, धारा 351, धारा 354, धारा 509 के तहत केस दर्ज कराई है। जिसके बाद से अब पृथ्वी शॉ इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।