ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / सरकार के वादे नहीं हो रहे पूरे, संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली में...

सरकार के वादे नहीं हो रहे पूरे, संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली में करेगा बैठक

14-Mar-2022 09:33 AM

DESK : संयुक्त किसान मोर्चा आज फिर दिल्ली में बैठक करने वाला है. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैनल के गठन समेत किसानों से किए गए वादों पर केंद्र की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है. इसलिए किसान संयुक्त मोर्चा अब तक की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को दिल्ली में बैठक करेगा. 


बैठक में भावी कार्ययोजना तय की जाएगी. दिल्ली में दीन दयाल मार्ग पर गांधी पीस फाउंडेशन में सुबह दस बजे बंद कमरे में यह बैठक होगी. केंद्र के तीन कृषिक कानूनों के विरूद्ध संयुक्त किसान मोर्चा ने सालभर आंदेालन चलाया था. 


पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए आखिर सरकार ने झुकते हुए इन विवादास्पद कानूनों को निरस्त कर दिया. साथ ही अन्य छह मांगों पर विचार करने पर सरकार सहमत भी हो गयी. उसके बाद नौ दिसंबर को किसानों ने यह आंदोलन निलंबित कर दिया था.


एसकेएम के एक नेता के अनुसार मोर्चा से जुड़े सभी किसान संघों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा, ‘यह सुनिश्चित करने के वास्ते सरकार पर दबाव बनाने के लिए रोडमैप तय किया जाएगा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को गांरटी दी जाए और अन्य मांगें पूरी की जाएं.