ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन...

सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, बोले- पूरा हिन्दुस्तान मेरा घर

08-Aug-2023 03:44 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी को उनका पुराना बंगला फिर से आवंटित कर दिया गया है। हाउसिंग कमेटी ने 12 तुगलक रोड का बंगला फिर से राहुल गांधी को वापस कर दिया है। सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने बीते 22 अप्रैल को खाली कर दिया था। अब एक बार फिर राहुल गांधी जल्द ही अपने पुराने सरकारी बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।


दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभी मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर बताया था। राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक ने सूरत की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। आपराधिक मानहानि के केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया था।


गुजरात हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की दो साल की सजा पर स्टे लगा दिया और पूछा कि आखिर किन परिस्थितियों में मानहानि के केस में राहुल को अधिकतम सजा दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ने एक बार फिर उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। संसद सदस्यता बहाल होने के एक दिन बार राहुल गांधी को उनका पुराना बंगला आवंटित कर दिया गया। बंगला मिलने के बाद अब राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘मेरा घर पूरा हिन्दुस्तान है’।


बता दें कि संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने बीते 22 अप्रैल को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया था। राहुल पिछले 19 साल से उस बंगले में रह रहे थे। बंगला खाली करने के बाद राहुल ने कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे, इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि जनता ने मुझे घर दिया था, लेकिन छीन लिया गया।