ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / सांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार,...

सांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासा

26-Sep-2024 08:45 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में बीते 23 सितंबर को सड़क हादसे में जदयू एमएलसी दिनेश सिंह और सांसद वीणा देवी के पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हुई थी। इस मामले का खुलासा मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया है।


बता दें कि जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया गया था और मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने जांच के लिए सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। जो लगातार विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी। 


दर्जनों जगहों पर सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय साक्षों का संकलन किया गया। जिसके आधार पर दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को ज़िले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र से जब्त किया गया। वही पिकअप वैन के चालक मोहम्मद हासीम को गिरफ्तार किया गया। वह पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हिचड़ा गांव का रहने वाला है। 


पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही थी। इस दौरान यह बातें सामने आई कि पिकअप वैन और छोटू सिंह के बुलेट में टक्कर के बाद ही उसकी मौत हुई थी। जिसके बाद डर कर पिकअप वैन का चालक भाग गया था। पिकअप वैन के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि गांव के रास्ते से निकलकर एक कार्यक्रम में टेंट हाउस का सामान गिराने वह जा रहा था तभी यह सड़क हादसा हुआ। पूरे मामले का खुलासा मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। पुलिस की जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का निकला। छोटू सिंह की सड़क हादसे में ही मौत हुई थी।news imagenews imagenews imagenews imagenews image