ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / ‘18वीं लोकसभा नए संकल्पों के साथ काम करेगी’ संसद सत्र शुरू होने से...

‘18वीं लोकसभा नए संकल्पों के साथ काम करेगी’ संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पीएम मोदी

24-Jun-2024 10:49 AM

By First Bihar

DELHI: आज से 18वीं लोकसभा सत्र की शुरुआत होने जा रही है। सबसे पहले पीएम मोदी समेत 280 सांसदों का शपथ ग्रहण होगा और सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाकी बचे सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया।


18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र से ठीक पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार नई संसद में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। इससे पहले पुराने सदन में यह प्रक्रिया होती थी। मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं। विकसित भारत के 2047 तक के लक्ष्य को लेकर संसद सत्र की शुरूआत हो रही है।


पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। सबको सात लेकर संविधान की मर्यादा का पालन करना चाहते हैं। 18वीं लोकसभा नए संकल्पों के साथ काम करेगी। यह नई उमंग, नए उत्साह और नई गति को प्राप्त करने का अवसर है। विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार और गौरवमय तरीके से संपन्न हुआ। यह 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।