ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू, मोदी सरकार के 5 साल के रोडमैप की दी जानकारी

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू, मोदी सरकार के 5 साल के रोडमैप की दी जानकारी

27-Jun-2024 11:11 AM

By First Bihar

DELHI: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो गया है। राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आगामी पांच साल में सरकार के रोडमैप की जानकारी सदन को दी। इससे पहले संसद भवन पहुंचने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के संसद भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सांसदों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पूरी दुनिया देख रही है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी है। भारत के लोगों ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है।


उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में किए गए बदलाव के कारण ही यह सब संभव हो सका है। केंद्र सरकार भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। सभी क्षेत्र को सरकार मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर दिया गया। केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की। सरकार ने ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हो की सोच को देखते हुए नीति बनाई गई है।