ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर

Home / news / संसद में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बोलीं- गरीब, महिला,...

संसद में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बोलीं- गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर सरकार का फोकस

23-Jul-2024 11:14 AM

By First Bihar

DELHI: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का आम बजट पेश कर रही हैं। मोदी सरकार का यह तीसरा आम बजट है। निर्मला सीतारमण सातवीं बार बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर सरकार का फोकस है। मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। भारत की महंगाई दर लगातार कम हो रही है।


बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है। बजट में रोजगार और स्किल पर फोकस किया गया है। भारत में महंगाई कंट्रोल में है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। ये बजट सभी के विकास के लिए है। रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। यह विकसित भारत का रोडमैप है।


उन्होंने कहा कि सरकार का एनर्जी सिक्योरिटी पर फोकस है। इसके साथ ही नैचुरल फार्मिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कुल 32 फसलों के लिए 109 किस्म को सरकार लॉन्च करेगी। कृषि क्षेत्र का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया है। हमें चार अलग जातियों गरीब, महिला, युवा और किसान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।


वित्त मंत्री ने कहा कि देश के किसानों के लिए सरकार ने सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है, जो लागत से कम से कम पचास फीसद मार्जिन के वादे को पूरा करता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया गया है, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हुआ है।