ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / संसद की सुरक्षा में चूक मामला: पटियाला कोर्ट ने मुख्य आरोपी ललित झा...

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: पटियाला कोर्ट ने मुख्य आरोपी ललित झा को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

15-Dec-2023 05:16 PM

By First Bihar

DELHI: संसद की सुरक्षा में चूक मामले का मुख्य आरोपी ललित झा को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने ललित झा को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने सात दिनों की रिमांड को स्वीकृति दी। अब पुलिस अगले सात दिनों तक ललित झा से पूछताछ करेगी।


दरअसल, दरअसल, 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन शीतकाली सत्र के दौरान लोकसभा की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई थी। सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान दोनों ने पीले रंग का धुआं भी फैला दिया था। जिसके बाद सदन में हड़कंप मच गया था। इस दौरान सदन में मौजूद कुछ सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था जबकि दो लोगों को सदन के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। 


गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता ललित झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के साथ साथ यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ललित झा को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस सात दिनों में यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस घटना के पीछे का मकसद क्या था?