ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महाराष्ट्र के 'महाभारत' पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा,...

महाराष्ट्र के 'महाभारत' पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा, राहुल गांधी ने कहा- लोकतंत्र की हत्या हुई

25-Nov-2019 11:31 AM

DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठवां दिन है. सदन की कार्यवाही आज जैसे ही शुरू हुई दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. महाराष्ट्र के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. 


महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के मुद्दे पर लोकसभा में राहुल गांधी ने बयान दिया. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं आज यहां सवाल पूछने आया था. लेकिन सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है. इसलिए मेरे सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है'.


राहुल गांधी के बयान के बाद लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. भारी हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. वहीं महाराष्ट्र के मुद्दे पर राज्यसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. जिसके बाद राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.