Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या?
21-Jul-2024 07:27 AM
By First Bihar
DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को सदन में पेश करेगी। कल यानी 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र हंगामेदार न हो और सदन को अच्छी तरह से संचालित किया जा सके इसको लेकर सरकार ने आज सर्वदलियी बैठक बुलाई है।
दरअसल, संसद के विशेष सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। नीट पेपर लीक मामले को लेकर सदन में विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को लेकर भी सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की थी।
अब जब 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, सरकार गतिरोध को खत्म करना चाह रही है। केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार की तरफ से तमाम गतिरोधों को खत्म करने की कोशिश की जाएगा।
सर्वदलीय बैठक आज सुबह 11 बजे से संसदीय सौध में मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता समेत लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के उपना गौरव गोगोई और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। बैठक में सरकार संसद के दोनों सदनों को सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।
22 जुलाई को बजट सत्र के शुरुआत के दूसरे दिन यानी 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करेंगी। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को विश्वास है कि सरकार उनके बारे में जरूर सोंचेगी।सत्र के दौरान सरकार 6 नए विधेयक सदन में पेश कर सकती है।