पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
18-Sep-2023 09:01 AM
By First Bihar
DELHI : केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में आज इस विशेष सत्र का पहला दिन है। इस पहले दिन में पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल सकते हैं।माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं।
वहीं राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव और सीख पर चर्चा होगी। इस स्पेशल सत्र में चार बिल पेश किए जाएंगे। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, शर्तें और पद अवधि) बिल, 2023, एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023,प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023, पोस्ट ऑफिस बिल, 2023 शामिल है।
दरअसल, इस स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी। यह 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261 वां सत्र होगा। यह विशेष सत्र काफी हंगामादार होने के आसार जताए जा रहे हैं।क्योंकि विपक्षी गठबंधन के नाम का ऐलान के बाद यह पहला संसद का सत्र होगा।
उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24 पार्टियां इस सेशन में हिस्सा लेंगी।
इससे पहले 17 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई पॉर्लियामेंट बिल्डिंग में तिरंगा फहराया। वहीं सत्र शुरु होने से पहले ऑल पार्टी मीटिंग हुई। इस दौरान कई पार्टियों ने महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने और पारित करने की जोरदार वकालत की।