खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jul-2023 07:42 AM
By First Bihar
NEW DELHI : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। विपक्ष के तेवरों को देखते हुए इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार की कोशिश होगी कि तमाम मुद्दों पर विपक्ष के साथ सहमती बनाकर यह सत्र चलाया जा सके। इस सत्र के शांति पूर्ण संचालन को लेकर कल ही सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई। इस बार का सत्र नए संसद भवन में होने जा रहा है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमें 34 दलों के 44 नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें दोनों पक्षों के तरफ से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव आए है। इस सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मुद्दों को सरकार के सामने रखा। इस दौरान विपक्ष की तरफ से मणिपुर हिंसा, मंहगाई और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे को उठाया गया। जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के तरफ से निवेदन पर माहौल शांत हुआ।
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, ‘सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने मणिपुर की स्थिति का मुद्दा भी उठाया और सरकार से इस पर चर्चा कराने की मांग की। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति इसको लेकर जो समय तय करते हैं, हम चर्चा कराने को तैयार हैं। जो भी मुद्दे होंगे, हम नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत चर्चा कराने को तैयार है।
आपको बताते चले कि, इस मानसून सत्र के दौरान सरकार के पास 31 विधायी विषय हैं। इनमें दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023 शामिल है। इसके अलावा डाक सेवाएं विधेयक 2023, डिजिटल व्यक्तिक डाटा संरक्षण विधेयक 2023, प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और आवश्यक संशोधन विधेयक 2023, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा निधि और बैंक विधेयक 2023 भी लिस्ट में शामिल हैं।