LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार
26-Aug-2020 01:53 PM
NEW DELHI: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने संसद भवन के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पकड़े गये संदिग्ध के पास से कोडवर्ड में लिखी एक चिट्ठी मिली है। हांलाकि संदिग्ध ने पुलिस को बताया है कि वो दिल्ली घूमने आया था। संदिग्ध को संसद भवन के पास विजय चैक से पुलिस ने हिरासत में लिया। उसे संसद मार्ग थाने ले जाया गया है जहां उससे पुलिस, आईबी और अन्य खुफिया एंजेंसी पूछताछ कर रही है। इस शख्स के मिलने के बाद संसद भवन और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक कश्मीरी है। वह संदिग्ध हालात में संसद भवन के आसपास घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पूछताछ के बाद ही औपचारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में युवक अपने बारे में बार-बार अलग-अलग जानकारी दे रहा था। जब हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह कश्मीर के बडगाम का रहने वाला है।
उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें दो पहचान पत्र मिले हैं और दोनों में अलग-अलग नाम लिखे थे। उसके पास से एक आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है दोनों पर अलग नाम लिखे थे। जानकारी मिल रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस पर उसका नाम फिरदौस लिखा है, जबकि आधार कार्ड पर मंजूर अहमद अहंगेर दर्ज है।