सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
14-Jan-2024 05:44 PM
By First Bihar
VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी मिशन 2024 की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुट गई है। लोजपा (रामविलास) अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में लगी हुई है। रविवार को वैशाली में पार्टी की तरफ से कई सभा का आयोजन किया गया।
14 जनवरी को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के वैशाली विधानसभा स्थित अमृतपुर पंचायत, पौनी हसंपुर पंचायत और जारंग रामपुर पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से सभा का आयोजन हुआ। इस बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और पार्टी के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी संजय कुमार सिंह शामिल हुए।
इस बैठक को वैशाली जिला प्रखंड प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने सम्बोधित किया और आगामी 16 जनवरी को हाजीपुर में आयोजित होने वाले संकल्प महासभा में शामिल होने का न्योता लोगों को दिया। सभी लोगों ने संकल्प महासभा मे आने के लिए अपनी सहमति दी है। पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प महासभा और पार्टी के नेता चिराग पासवान के प्रति लोगों में भारी उत्साह है।
