ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / संजय रावत के घर से मिले 11 लाख कैश, भाई सुनील राउत की...

संजय रावत के घर से मिले 11 लाख कैश, भाई सुनील राउत की सफाई..अयोध्या के लिए था ये लिफाफा

01-Aug-2022 11:32 AM

DESK : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर पर रविवार को छापेमारी की. बताया जा रहा है कि ईडी ने संजय राउत के घर पर करीब 9 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान ईडी ने राउत के घर से 11.5 लाख रुपए बरामद किए हैं. इसके बाद राउत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया. 


शिवसेना सांसद के भाई सुनील राउत ने सफाई देते हुए कहा कि संजय रावत के घर से ईडी को 11.5 लाख रुपए कैश मिले हैं, वो फर्जी केस है. ईडी के पास संजय राउत को पात्रा चॉल से जोड़ने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने बताया कि ईडी को जो पैसा मिला है, वो शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए था. इन पैसों के बंडल पर 'एकनाथ शिंदे अयोध्या टूर' भी लिखा था.


बता दें कि देर रात संजय राउत को ईडी ने 9 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. उन्हें आज सोमवार सुबह 11.30 बजे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी. ईडी दफ्तर में दाखिल होने से पहले राउत ने कहा था कि ईडी शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. इसलिए उनके खिलाफ गलत केस लगाया गया है.