ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / संजय जायसवाल का बड़ा बयान, नीतीश को बताया लालू का रबड़ स्टाम्प

संजय जायसवाल का बड़ा बयान, नीतीश को बताया लालू का रबड़ स्टाम्प

01-Sep-2022 01:40 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को लालू यादव का रबड़ स्टाम्प करार दिया है। कहा कि नीतीश कुमार रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री है। लालू जी का जो आदेश मिलता है वहीं काम वो करते हैं। रबर स्टाम्प का भी यही काम होता है कि जिसके हाथ में रबर स्टाम्प होता है और वो जो आदेश देता है वहीं काम रबर स्टाम्प करता है। नीतीश कुमार ठीक उसी तरह से बिहार के मुख्यमंत्री रहते काम कर रहे हैं।


गौरतलब है कि समस्तीपुर के खानपुर सिरोंपट्टी गांव में बीते 24 अगस्त को हुए स्वर्ण व्यवसायी सह बीजेपी नेता रघुनाथ स्वर्णकार की हत्या को लेकर बीजेपी नेताओं का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल आज समस्तीपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मृतक बीजेपी नेता के परिजनों से मुलाकात की उन्हें ढांढस बढाया और हर संभव मदद की बात कही। 


इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समस्तीपुर सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के रबर स्टैंप के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें जो आदेश मिलता है वह उसके अनुरूप कार्य कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि राजद के नेता नीतीश कुमार को चने के झाड़ पर चढ़ा कर लाल किले के गुंबद पर झंडा फहरवा रहे हैं। 


लेकिन सच यह है और राजद के नेता भी इस बात को जान रहे हैं की चने के झाड़ पर चढ़ा कर इनसे झंडा फहरवाते रहो और खुद को सभी घोटाले से बचाते रहो। वही तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बिहार दौरे को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाल किले के गुंबद पर झंडा फहराने का इतना शौक है और उनके सामने केसीआर उम्मीद कर रहे थे कि नीतीश कुमार उनके सामने बैठ जाएंगे। 


जबकि नीतीश कुमार खड़े होने के लिए ही महागठबंधन के साथ गए हैं। केसीआर और उनका पूरा परिवार फंसा हुआ है। यहां भी लोग फंसे हुए हैं और उनको बचाने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। केसीआर के बिहार आने का उद्देश्य था कि नीतीश कुमार उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकारेंगे और नीतीश कुमार इस उम्मीद में थे कि केसीआर उनके प्रधानमंत्री के रूप में घोषणा करेंगे। यह जो 24 प्रधानमंत्री मिलकर आपस में रिसर्च कर रहे हैं। अब जो घटना कल घटी है इससे तो अब बिहार में किसी प्रधानमंत्री का स्वागत नहीं होगा।