बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Oct-2019 06:37 PM
KISHANGANJ : बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंस गये हैं. संजय जायसवाल पर ये आरोप है कि उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपने कर्मचारियों को 500 रूपये देकर वोट करवायें. किशनगंज थाने में संजय जायसवाल के साथ ही उप चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार स्वीटी सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.
वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल 16 अक्टूबर को किशनगंज में हो रहे विधानसभा उप चुनाव में अपनी पार्टी की उम्मीदवार स्वीटी सिंह के पक्ष में प्रचार करने गये थे. इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की एक सभा को संबोधित किया. सभा का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व्यापारियों को कह रहे हैं कि वे अपने कर्मचारियों को 500 रूपये देकर भी उप चुनाव में वोट करवायें. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ये भी कहते सुने जा रहे हैं कि उप चुनाव में वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए व्यापारी से सुनिश्चित करें कि उनके कर्मचारियों ने वोटिंग की है.
प्रशासन ने दर्ज कराया केस
संजय जायसवाल के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओ ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया है. इसके बाद किशनगंज के सीओ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. किशनगंज के ADM शहनवाज अहमद नियाजी ने कहा कि वायरल हुआ वीडियो प्रथम दृष्टया सही लग रहा है. उसमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी नजर आ रहा है. इसके बाद ही केस दर्ज करने का फैसला लिया गया है.
किशनगंज में कल होना है मतदान
गौरतलब है किशनगंज समेत बिहार की पांच विधानसभा सीटों नाथनगर, दरौंदा, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर पर उपचुनाव हो रहे हैं जहां कल वोटिंग होनी है. इसके साथ ही समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है और वहां भी 21 अक्टूबर को ही वोटिंग होगी. इन सभी सीटों के परिणाम 24 अक्टूबर को आयेंगे.