रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
23-Jun-2021 01:08 PM
PATNA : तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए उनका बिहार में स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन के लिए जिस तरह बाहरी राज्यों और देशों से लोग आते हैं, वैसे ही यहां के नेता प्रतिपक्ष भी कुछ दिनों के लिए टूरिस्ट की तरह ठहरने आये हैं. बिहार में बाहर के व्यक्ति का हमेशा स्वागत हुआ है, इसलिए कुछ दिनों के दौरे पर पहुंचे तेजस्वी यादव का भी स्वागत है.
तेजस्वी का मुख्यमंत्री द्वारा अपने विधायकों औए मंत्रियों के हाथ-पैर बांधने वाले बयान का जवाब देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि ये अच्छी बात है कि नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री की बात का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं. सीएम ने अपने मंत्रियों को बस 15 दिनों के लिए आइसोलेट रहने का निर्देश दिया था लेकिन तेजस्वी उनकी बात से सहमती जताते हुए पूरे तीन महीने तक बिहार से बाहर रहे.
आपको बता दें कि करीब 2 महीने बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुबह पटना पहुंचे हैं और पहुंचते ही उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा. लेकिन संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए उन्हें टूरिस्ट बताया और कहा कि विरोधी दलों के नेताओं का ही बिहार में पर्यटन काफी दुखदायी है.