ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

सलमान खुर्शीद को BJP ने आईएसआई का अंडरकवर एजेंट बताया, संजय जायसवाल जमकर बरसे

12-Nov-2021 06:02 PM

PATNA : हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ने वाले बयान को लेकर सलमान खुर्शीद पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सबसे बड़ा हमला बोला है। संजय जयसवाल ने इस मामले में बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं को पीछे छोड़ते हुए खुर्शीद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का अंडरकवर एजेंट से बता दिया है।  सलमान खुर्शीद की तरफ से हिन्दू समाज पर की गई टिप्पणियों से नाराज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उनकी तुलना आईएसआई के अंडरकवर एजेंट से की है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मन में देश के बहुसंख्यक समाज के प्रति कितना जहर भरा है, सलमान खुर्शीद की किताब उसका जीवंत उदाहरण है।


संजय जायसवाल ने कहा है कि जिन हिंदुओं ने धर्म के आधार पर अपना मुल्क बांटने के बाद भी हिंदुस्तान में धर्मनिरपेक्षता का झंडा बुलंद किये रखा तथा जिनके कारण कांग्रेस और सलमान खुर्शीद ने इतने दिनों तक सत्ता सुख भोगा, उसकी तुलना लाखों लोगों की हत्या करने वाले बोको हराम और आईएसआईएस जैसे दुर्दांत आतंकी संगठनों से या तो कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति कर सकता है या देश की छवि बिगाड़ने में लगी आईएसआई जैसी ताकतों का साथ दे रहा कोई शख्स। उन्होंने कांग्रेस से पूछा है कि सलमान खुर्शीद दोनों में से कौन है.


डॉ जायसवाल ने कहा कि यदि सलमान खुर्शीद की बातों में रत्ती भर भी सच्चाई होती और यदि हिंदुत्व वाकई में आईएसआईएस और बोको हराम जैसा होता तो सलमान खुर्शीद ऐसा लिखना तो दूर, ऐसा सोचने तक की हिम्मत नहीं कर पाते. भारत में रहकर हिंदुत्व के खिलाफ इतनी घटिया और अपमानजनक बात कहने में वह इसीलिए सक्षम हैं क्योंकि हिंदुत्व सदैव सहिष्णु रहा है, वर्ना किसी भी इस्लामिक बहुसंख्यक देश में कोई भी व्यक्ति वहां के बहुसंख्यकों के धर्म के खिलाफ लिखने की कल्पना भी नहीं कर सकता है. हाल ही में बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दिन बहुसंख्यक समाज के लोगों ने ही अपने धर्म ग्रंथ को अपमानित किया और इसका इल्जाम हिंदुओं पर लगाकर न केवल हिंदुओं की हत्या कर दी, बल्कि सैकड़ों घरों को राख कर डाला। यही अंतर है हिंदू बहुल देश मे और इस्लाम बहुल देश में।