अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Oct-2020 11:51 AM
PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को चुनाव जिताने के लिए चिराग पासवान ने राघोपुर से एक उम्मीदवार उतारा है. जिससे बीजेपी का वोट कट सकते और वह जीत सकें.
चिराग के साथ सरकार बनाने वाले तेजस्वी के बयान पर जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी दिन में सपना देखते हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. वह बिना बजट के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात करते हैं. वह कुछ भी बोल देते है. लेकिन उनके बहकावे में बिहार की जनता आने वाली नहीं है.
जायसवाल ने कहा कि एनडीए के चारों दल 200 से अधिक सीटें बिहार में जितेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी. तेजस्वी सीएम बनने का सपना देखते रह जाएंगे. लालू के ट्वीट पर जायसवाल ने कहा कि उनको अपने दोनों बेटों से पूछना चाहिए और उनको बताना चाहिए की उनके दोनों बेटों ने क्या किया की नीतीश कुमार को साथ छोड़ना पड़ा. दोनों बेटों अपने पिता के 15 साल के शासन को देखकर भी कुछ नहीं सीखे और उसी रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे थे.