बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
15-Nov-2020 10:37 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पान दुकानदार की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के जागीर टोला वार्ड संख्या 24 बीहट की है. मृत व्यक्ति की पहचान एफसीआई थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 24 जागीर टोला बिहट निवासी अशोक चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है.
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक बिहट चांदनी चौक स्थित अपने पान दुकान की साफ सफाई करने के बाद घर आकर खाना पीना खाकर दुकान में पूजा के नाम पर घर से निकल गया था. देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ अता पता नहीं चला. सुबह होने पर लोगों ने तलाब में लाश देखने के बाद इस घटना की जानकारी दी. पहचान होते ही घरों में कोहराम मच गया.
परिजनों ने बताया कि गले से सोने की चेन गायब है. उन्होंने बताया कि तलाब के पास काफी दिनों पूर्व से जुए का खेल होता है. उन्होंने आशंका जताई है कि लूटपाट के बाद उसके बेटे की हत्या कर लाश को छिपाने के लिए पानी में फेंक दिया. घटना की खबर मिलते ही एफसीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.