ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / सनातन पर सियासी संग्राम: जगदानंद के बयान से JDU ने किया किनारा, बोली-...

सनातन पर सियासी संग्राम: जगदानंद के बयान से JDU ने किया किनारा, बोली- हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं

07-Sep-2023 03:40 PM

By First Bihar

PATNA: देश में सनातन धर्म को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने को लेकर विवादित बयान दे दिया। जगदानंद सिंह के बयान से एक नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी के बयान से किनारा कर लिया है। जेडीयू ने कहा है कि सभी धर्म के लोगों को अपने अपने हिसाब से चलने का अधिकार है, जगदानंद सिंह को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।


बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने जमा खान ने कहा है कि जेडीयू के नेता नीतीश कुमार और पूरी जेडीयू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। जेडीयू की तरफ से आजतक किसी भी धर्म को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। देश को जोड़कर रखना है और सभी को साथ लेकर चलना है। देश में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे यह हर किसी की जिम्मेवारी है। 


बता दें कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है। उन्होंने कहा कि जिसको सवाल खड़ा करना है करते रहे। कोई पोथी-पत्रा बैठकर लिख देगा और कहेगा हम भारत के रक्षक हैं तो उससे वो भारत का रक्षक नहीं हो सकता है। जहां भेदभाव हो वह कोई धर्म नहीं, वैसे धर्म का मैं विरोध करता हूं। हम लोग हे राम वाले हैं ना की जय श्री राम वाले, जय श्री राम वाले दंगा करवाते हैं। टीका लगाने और दाढ़ी बढ़ाने से कोई सनातनी नहीं हो सकता है।