e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट
04-Sep-2023 12:57 PM
By First Bihar
PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। उदयनिधि स्टालिन के यह कहने पर कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और उसकी तुलना डेंगू और मलेरिया से करने को लेकर बीजेपी के नेता हमलावर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि सनातन धर्म का नाश करने वाले खुद नाश हो जाएंगे।
अश्विनी चौबे ने कहा है कि घमंडिया ठगबंधन के नेताओं ने जो सनातम धर्म को समाप्त करने का संकल्प लिया है, वे कान खोलकर सुन लें ऐसा कभी भी होने नहीं दिया जाएगा। बिहार में हिंदू धर्म की छुट्टियों को खत्म कर दिया गया और जब इसके बारे में पूछा जाता है तो राज्य के मुख्यमंत्रा दांत दिखाकर हंसते हैं। कुर्सी कुमार के एक मंत्री लगातार रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं और वे उनको शिक्षा मंत्री बनाए हुए हैं। जिसे खुद ज्ञान नहीं है वह बच्चों को क्या शिक्षा देगा। सनातन को नाश करने की बात कहने वाले खुद नाश हो जाएंगे।
स्टालिन के बेटे को शायद मालूम नहीं कि हमारी संस्कृति सनातन है और सनातन संस्कृति का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। जो लेग इस तरह का काम कर रहे हैं हासिए पर चले जाएंगे। औरंगजेब और बाबर सनातन धर्म को नष्ट नहीं कर सके लेकिन आज घमंडिया ठगबंधन के लोग वहीं कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से अंग्रेजों ने ईस्ट इंदिया कंपनी के जरिए देश को लुटने का काम किया ये भ्रष्टाचारी लोग भी भारत को लुटने की साजिश रच रहे हैं।