शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
17-Jul-2024 07:57 AM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर ओमान से सामने आ रही है, जहां एक ऑयल टैंकर जहाज समुद्र में डूब गया है। ऑयल टैंकर जहाज प्रैस्टीज फाल्कन यमन की तरफ बढ़ रहा था। जहाज पर 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। जहाज के डूबने के बाद सभी 16 लोग लापता हो गए हैं। 16 में से 13 क्रू मेंबर्स भारतीय थे जबकि तीन श्रीलंकाई नागरिक बताए जा रहे हैं।
ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र की मानें तो तेज के इस जहाज पर पूर्वी अफ्रीकी देश कोमोरोज का झंडा लगा हुआ था। जानकारी दी गई है कि मंगलवार को तेल टैंकर जहाज ओमान के दुक्म बंदरगाह के पास डूब गया। जहाज के डूबने के बाद से उसपर सवार सभी 16 क्रू मेंबर्स लापता हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लापता क्रू मेंबर्स की समुद्र में तलाश तेज कर दी गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है हालांकि अभी तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। समुद्र में डूबा जहाज 117 मीटर लंबा था। समुद्री सुरक्षा केंद्र ने एक्स पर हादसे की जानकारी दी है और कहा है कि राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है और लापता क्रू मेंबर्स को तलाश किया जा रहा है।