ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-May-2024 04:22 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: सासाराम लोकसभा क्षेत्र के तिलौथू के बाबूगंज मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-तेजस्वी पर निशाना साधा है।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सावन में एक गरीब के बेटे ने हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली खाया, जिसका उसे भगवान का श्राप लगा है। मछली का कांटा ऐसा पेट में अटका कि 34 साल का युवक व्हीलचेयर पर आ गया।
उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि जो चोर होते हैं, वह सीनाजोरी से बात करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान जैसे देश को ठंडा कर दिया है, ऐसे में यहां के भी कुछ लोगों को ठंडा करने की जरूरत है। उन्होंने माफिया तंत्र को धमकी देते हुए कहा कि अगले डेढ़ साल तक बिहार में डबल इंजन की सरकार है। ऐसे में बालू, शराब और जमीन माफिया या तो बिहार छोड़कर भाग जाए और नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
सम्राट ने लालू प्रसाद के परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि लालू का लालटेन सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जलता है। वैसे भी अब बिहार लालटेन युग से बाहर निकल चुका है, तो लालटेन को समाप्त कर देने की जरुरत है। बता दें कि सम्राट चौधरी सोमवार को तिलौथू के बाबूगंज के मैदान में सासाराम संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के लिए वोट मांगने पहुंचे थे।