Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
25-Sep-2023 05:28 PM
By First Bihar
CHAPRA: संपत्ति की लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव की है। जहां ननिहाल में रह रहे युवक अरुण शर्मा की हत्या उसके बड़े भाई राजकुमार शर्मा ने कर दी। मृतक के पिता की माने तो संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी है। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि अकेले संपत्ति हड़पने के लिए दो साल पहले उसने अपनी मां शांति देवी की हत्या कर दी थी और अपराध छुपाने के लिए शव को कुँए में डाल दिया था।
बताते चले कि मृतक के नाना सीताराम शर्मा को कोई बेटा नहीं था तो उन्होंने अपनी बेटी शांति देवी को अपनी जायदाद लिख दी थी। शांति देवी की शादी रिविलगंज थाना क्षेत्र के नटवर सेमरिया गांव निवासी तारकेश्वर शर्मा से हुई थी लेकिन पूरा परिवार सीताराम शर्मा के घर पर ही रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार शर्मा और उसकी पत्नी चंदा देवी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है कि कैसे कोई संपत्ति के लिए भाई का दुश्मन बन गया।