Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
25-Dec-2021 10:21 PM
By Shushil
BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता गांवमें बंटवारे को लेकर छोटे भाई में अपने से बड़े भाई को चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल शिव यादव को नाथनगर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
वहीं मामले को लेकर मधुसूदनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता गांव के निवासी प्रदीप यादव के पांच पुत्र है जिसको लेकर सभी मे बंटवारे किया गया तब से सभी कोई अपना अलग अलग जीवनयापन करते आ रहा था। इसी बीच आज शनिवार के रात 8 बजे घायल शिव यादव काम से घर लौटा था और फिर से छोटे भाई बुलु यादव से विवाद हो गया।
जिसके बाद शिव यादव को बुलु यादव ने चाकू कमर के ऊपर रीढ़ के पास दो जगह चाकू मार दिया जिमसें गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके ओर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा दलबल के साथ पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुट गई है वहीं घायल की पत्नी ने बताई की कई बार बंटवारे को लेकर शिव यादव पर हमला कर चुका है।
वहीं घटना को लेकर इलाके में चर्चा है कि पहले गोली फायरिंग किया गया है उसके बाद चाकू मारा गया है वहीं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि शिव यादव को भाई ने चाकू मारा है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले को लेकर बयान दर्ज कर करवाई की जाएगी।