Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
16-Jan-2022 09:49 AM
DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही बड़े नेताओं के दलबदल का दौर जारी है. एक ओर बीजेपी के मंत्री विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो वहीं अब समाजवादी नेता भाजपाई बन रहे हैं. इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है.
एक ओर जहां अखिलेश यादव बीजेपी को झटका दे रहे तो वहीं अब बीजेपी कि तरफ से भी अखिलेश यादव को करंट दिया जा रहा है. इससे पहले मुलायम के समधी हरिओम यादव भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं.
दरअसल, मुलायम के समधी और फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट से सपा विधायक हरिओम यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव को लेकर खबरें तैरने लगी. हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश उर्फ नेहरू की बेटी की शादी मुलायम सिंह के भतीजे रणवीर सिंह से हुई है.
अपर्णा, मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. ऐसी अटकलें हैं कि बीजेपी अपर्णा यादव लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना सकती हैं. हालांकि, बीजेपी या अपर्णा की ओर से इन चर्चाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा खूब वायरल हो रही है.
बता दें कि अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 के यूपी चुनाव में लखनऊ की इसी कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. तब उन्हें बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था.