Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
06-Jan-2024 02:00 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर विपक्ष के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंदिर के बदले अस्पताल बनाने की बात कहकर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर हमला बोला है।
बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि उनसे आग्रह किया था आप उपमुख्यमंत्री हैं और हेल्थ मिनिस्टर भी हैं, क्यों नहीं हज भवन को अस्पताल बना देते हैं। वहां बहुत बढ़िया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा, पर उपदेश कुशल बहुतेरे। उपदेश देने से अच्छा है कि यह काम कर दें। मैंने उस दिन भी कहा था और आज भी कर रहा हूं कि यह लोग टुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते मोदी को गाली देते हैं। वह काम के बदले भारतीय जनता पार्टी को गाली देते हैं। हमें इसे नसीहत की नहीं चाहिए, यह भ्रम पैदा कर सकते हैं, वह तुष्टिकरण कर सकते हैं लेकिन देश और राज्य का हित नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने के बदले रोजगार देने का सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए गिरिराज ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि ये कितना रोजगार दे रहे हैं। इफ्तार करेंगे, लेकिन गरीब हिंदुओं को कभी खाना नहीं खिलाएंगे, हज करने वालों से कभी नफरत नहीं करेंगे। उनको कभी शिक्षा नहीं देंगे, सिर्फ हिंदू से नफरत करेंगे। समय पर कभी अपने आप को जनेऊधारी कहेंगे तो कहीं टोपी धारी रहेंगे।
वहीं बदरुद्दीन अजमल पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बदरुद्दीन अजमल को भले बीजेपी से नफरत हो, लेकिन बीजेपी मुसलमान से नफरत नहीं करती है। वह मुसलमान को डराएं-धमकाएं, उनमें भ्रम पैदा करें। लेकिन राम जन्मभूमि के पेटीशनर इकबाल अंसारी थे, उनके पिताजी और वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं। ओवैसी और बदरुद्दीन अजमल जैसे लोग समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं।