बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Jan-2021 02:27 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : इस वक़्त एक ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आ रहा है, जहां संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना इलाके की है, जहां टारा धमनगांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत की घटना सामने आई है. मृतक महिला के के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है. इससे पहले भी ससुरालवालों ने एक चार चक्का की गाड़ी की मांग की थी. गाड़ी दिए जाने के बावजूद भी फिर से एक नई गाड़ी देने की मांग करने लगे.
लड़की के पिता ने आगे कहा कि पहले भी उनकी बेटी को जहर देने की भी कोशिश की गई थी. आखिरकार उन्होंने उनकी बच्ची को मार डाला. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
इधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने मृतक महिला की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. पटोरी के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपी ससुरालवालों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.