सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
29-Sep-2020 06:59 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां अपराधियों ने शहर के पॉश इलाके में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ठेकेदार को 15 से ज्यादा गोली मारी ताकि बचने की कोई गुंजाइश बाकी ने रहे.
मृतक ठेकेदार की पहचान रिंकू चौधरी के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात के करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने समस्तीपुर शहर के पॉश एरिया कहे जाने वाले काशीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पास रिंकू चौधरी को उनके घर पर चढ़ कर अंधाधुंध गोलियों से छलनी कर दिया.
रिंकू अपने घर के बरामदे पर ही बैठे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने ग्रिल के बाहर से ही स्वचालित हथियार से उनपर हमला कर दिया.हत्या के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से निकल गए.रिंकू चौधरी को 15 से ज्यादा गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.रिंकू की माँ सुबोध चौधरी पुलिस विभाग में सिपाही है और वह फिलहाल समस्तीपुर मंडल कारा में पदस्थापित है. जबकि पिता स्व0भूपेंद्र चौधरी पूर्व में नगरपालिका के कर्मचारी थे.
हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है लेकिन संभावना यह जताई जा रही है कि ठेकेदारी की अदावत में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है.पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है.मृतक के घर मे कोहराम मच गया है वहीं इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.