ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / समस्तीपुर में जहरीली शराब से दो और लोगों की गई जान, अब...

समस्तीपुर में जहरीली शराब से दो और लोगों की गई जान, अब तक 6 लोगों की मौत

07-Nov-2021 04:36 PM

SAMASTIPUR: बिहार के तीन जिले गोपालगंज, बेतिया और समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौतें हो चुकी है। समस्तीपुर में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज रविवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या अब 6 हो गयी है। वही कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार के 3 जिलों में बीते 4 दिनों में जहरीली शराब पीने से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें समस्तीपुर के 4 मृतक भी शामिल हैं। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 3 की आंखों की रोशनी जा चुकी है। मृतकों में गोपालगंज से 20, बेतिया से 17 और समस्तीपुर से BSF और आर्मी के 1-1 जवान समेत 6 लोग शामिल हैं। बता दें कि समस्तीपुर में 2011 में 11 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। दस साल बाद फिर से जिले में जहरीली शराब कहर बनकर सामने आया है। समस्तीपुर में अब तक 6 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है।        


समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कल तक 4 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आज रविवार को हरपुर धमौन में भी एक और मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक रणजीत कुमार सिंह केशव का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने कर दिया है। इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच गये और परिजनों से मामले की जानकारी ली। वही सदर अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय कुमार की भी मौत हो गयी है। रणजीत कुमार सिंह केशव और धनंजय कुमार की मौत के बाद जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा समस्तीपुर में 6 पहुंच गया है।