होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-Mar-2021 08:10 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी है. दो पक्षों में जबरदस्त फायरिंग की बात सामने आ रही है. इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उस शख्स की भी मौत हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र की है, जहां हरदासपुर दियारा इलाके में बुधवार को जमीनी विवाद में फायरिंग होने से एक पक्ष से दो लोगों की मौत हो गई. मृतक की पहचान हरदासपुर गांव निवासी विद्या गोप और राम निवास राय गई है.
घटना की पुष्टि मोहनपुर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने की है. जानकारी के अनुसार नंदु गोप और विद्या गोप के बीच दियारा क्षेत्र के लगभग 60 बीघे में लगी गेंहू की फसल काटने को लेकर तनाव हो गया. इसके बाद दोनो पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग में विद्या गोप और उनके सहयोगी राम निवास राय को गोली लगी.
कई अन्य के भी घायल होने की सूचना मिल रहीं है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल समस्तीपुर के चार थाने की पुलिस कई घण्टो से गंगा किनारे नाव के साथ तैनात है,लेकिन किसी पुलिसवालों की हिम्मत नहीं हो रही है कि उस पार जाकर हालात का जायजा ले सके. इस संबध में जिला मुख्यालय से और भी पुलिस बल की मांग की गई है.