बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
03-Aug-2023 03:29 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिनदहाड़े 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता ने बताया कि गांव में दो गुटों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में किशोर की हत्या की गयी है।
मृतक छठी क्लास तक पढ़ाई करने के बाद गांव में ही किसानी के काम में पिता का हाथ बटाता था। दोपहर में जब खेत से पटवन कर किशोर पिंटू खाना खाने घर जा रहा था तभी इसी बीच गांव के ही कुछ लड़के घर आकर पिंटू को साथ लेकर गए और घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में ले जाकर पहले बाइक से उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर पेट में सटाकर गोली मार दी।
मृतक के पिता रामबाबू राय ने बताया कि गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इनका बेटा पिंटू कुमार दोनों पक्षों से बात किया करता था। इसी से एक गुट के 3-4 लड़कों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनका नाम पुलिस को पिता ने बताया है। गोली लगने के बाद घायल पिंटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर किशोर की हत्या की गई है। पेट में और हाथ में गोली लगी हुई है। हाथ में बारूद के अंश मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।