Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान Bihar Railway : बिहार के इस रेलखंड पर सफर के दौरान फ्री इंटरनेट, जानिए कैसे काम करता है सिस्टम और क्या है ख़ास ? Bihar News: बिहार में अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार, इस शहर में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त Bihar Government order : अवैध डीजे गाड़ियों पर परिवहन विभाग का एक्शन शुरू, कई जिलों से बिना रजिस्ट्रेशन वाहन जब्त; 15 दिन में पूरी तरह लगेगी रोक... Bihar Crime News: LJP(R) नेता पर फायरिंग मामले में एक दर्जन लोगों पर केस, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने; गोलियां बरसाते दिखे बदमाश Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट Barh police station : बच्चा चोर की अफवाह पर अधेड़ की पिटाई, पुलिस वाहन से खींचने की कोशिश Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण
15-Dec-2020 09:51 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. शादी समारोहों में लगातार हो रही हर्ष फायरिंग की वजह से कई जगहों पर मौतें भी हो चुकी है. लेकिन पुलिस उस पर अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रही है. ताज़ा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां विवाह पंडाल में खुले आम फायरिंग की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. डीएम ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है.
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो समस्तीपुर प्रखंड के शंभुपट्टी का बताया जा रहा है, जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह और अन्य लोग शादी पंडाल में फायरिंग करते नज़र आ रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है कि यह कब का वीडियो है. लेकिन वेशभूषा से यह इसी सर्दी के महीने का ही वीडियो लगता है. अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर पुलिस कितनी सख्त कदम उठाती है या फिर ठंडे बस्ते में मामला सिमट कर रह जाता है.
बता दें कि इससे पहले नवंबर माह के 21 तारीख को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक सांस्कृतिक समारोह में हर्ष फायरिंग हुई थी. वहीं 24 नवंबर को मोहिउद्दीन नगर में एक ऑर्केस्ट्रा में हुए हर्ष फायरिंग का शिकार नर्तकी बनी थी. नर्तकी के बांह में गोली लगी थी. जिसके बाद काफी हो हंगामा भी हुआ था. इसके बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं हो सका.