ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, गल्ला व्यवसायी के मुंशी को मारी गोली, हालत नाजुक

27-Sep-2022 09:17 PM

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। गल्ला व्यवसायी के मुंशी को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारी है। गंभीर रुप से घायल मुंशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना खानपुर थाना क्षेत्र के रेवला गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि गल्ला व्यवसायी के मुंशी राम कुमार राय अपने साथी के श्रवण के साथ खानपुर में बकाए पैसे लेने गये हुए थे। 


तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों को देख अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। आनन फानन में घायल मुंशी को निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होता देख उसे डीएमसीएच रेफर किया गया।