पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
05-Dec-2019 06:32 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के समस्तीपुर और बक्सर की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर ट्वीट बम फोड़ा है। लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है।
लालू यादव ने समस्तीपुर और बक्सर की खबरों को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जंगलराज का असल रूप। जंगलराज चिल्लाने वाले अपने बिलों में घुस गए है।
लालू यादव ने ट्वीट में जंगलराज की इस्तेमाल किया है और ये बताने की कोशिश की है कि बिहार में अभी जंगलराज चल रहा है। ये वहीं जंगलराज की संज्ञा है जो एक समय बिहार में लालू राज का पर्याय बन गयी थी। जंगलराज शब्द का प्रयोग सबसे ज्यादा नीतीश कुमार ने लालू यादव के खिलाफ किया है। सिर्फ जंगलराज शब्द के सहारे ही नीतीश कुमार ने लालू यादव को बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंका था। लगभग 10 सालों तक नीतीश कुमार हर बार कहते थे लालू यादव को हटाओ बिहार से जंगल राज को उखाड़ फेंको। नीतीश कुमार इसी जंगलराज का डर दिखाकर दो बार मुख्यमंत्री बनें।
बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर को जलाने की घटना को लेकर देश में लोगों का उबाल शांत भी नहीं पड़ा था कि बिहार में महिला की हत्या कर जलाने की दो-दो वारदात सामने आ गयी। मंगलवार को जहां बक्सर में युवती को गोली मारने के बाद उसको जला दिया गया वहीं बुधवार को समस्तीपुर के वारिसनगर में महिला की हत्या कर बदमाशों ने उसका शव जलाने का प्रयास किया। लालू यादव ने बिहार की इन्हीं दो घटनाओं पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।