ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर: दो बैंकों से लूटे गए लाखों रूपये बरामद, 3 लुटेरे भी गिरफ्तार

17-Jun-2021 08:25 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने समस्तीपुर में हुए दो बड़े बैंक लूट का खुलासा कर लिया है। इस मामले में 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है वही लूट की राशि भी बरामद की गयी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे स्थित केनरा बैंक में 29 अप्रैल को हुई लूट और ताजपुर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 19 मई को हुई लूट की घटना में शामिल अपराधियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


पलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहरी छानबीन करने के बाद गुरुवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस टीम ने समस्तीपुर में हुए बैंक लूट कांड के मुख्य आरोपी के साथ-साथ उनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। पलिस के कार्रवाई के दौरान तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल मुख्य अपराधी मुजफ्फरपुर के सादुल्लापुर निवासी ओमप्रकाश को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाहपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर लूट की रकम 17 लाख 72 हज़ार रूपये भी बरामद किए गये। जो राशि समस्तीपुर के 2 बैंकों से लूटी गई थी। 


गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि उसके अन्य सहयोगी बालीगांव थाना के चंपापुर निवासी विश्वनाथ दास के पुत्र राजीव उर्फ बुल्ला की भी गिरफ्तारी की गई हैं। जिसके पास से बिक्रमपुर बांदे स्थित केनरा बैंक से लूटे गए रुपए बरामद की गई है। पूछताछ एवं जांच करते हुए पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना निवासी मोहम्मद लतीफ के पुत्र मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया हैं। ताजपुर में हुए स्टेट बैंक लूट कांड में शामिल था।


जिसके पास से लूट के कुल 25 लाख 67 हज़ार रूपये बरामद किए गये। बैंकों के लूट में शामिल अन्य अपराधियों में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के केशवपुर निवासी पप्पू सिंह का पुत्र प्रभात कुमार उर्फ गोलू , सकरा थाना निवासी मुकेश कुमार, सकरा थाना के इंद्रसेन उर्फ बुल्ला की पहचान कर ली गई है। बैंक लूट के गिरफ्तार अपराधी प्रभात कुमार उर्फ गोलू के घर से 17 लाख 80 हज़ार रूपये भी  बरामद किया गया है एवं इंद्रसेन उर्फ़ भुल्ला के घर से 27 लाख रुपए बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल 13 कारतूस एवं तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए है।