बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Jan-2024 05:21 PM
By First Bihar
DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं। इस ऐतिहासिक पल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है हालांकि यह तस्वीर गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने से पहले की है। तस्वीर में श्रीराम के चेहरे मनमोहक मुस्कान और गजब का तेज दिख रहा है।
इससे पहले बुधवार रात क्रेन की मदद से रामलला की मूर्ति को राम मंदिर परिसर के अंदर लाया गया था, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका आसन भी तैयार किया गया है। कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले रामलला की मूर्ति की तस्वीर सामने आई है। रामलला की मूर्ति देखने में काफी अद्भुत है। चेहरे की मुस्कान श्रीराम की विनम्रता और मधुरता के बारे में बताती है।
रामलला का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत होता है. पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है। भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है। मूर्ति में ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमान की आकृति बनी हुई है। बता दें कि राम मंदिर में बीते 16 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हो गया था, जो लगातार जारी है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे खत्म होगा। इस पल का पूरे देश को इंतजार है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...