ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई में...

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई में भर्ती

29-Dec-2019 04:48 PM

DESK : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुलायम को पेट में तकलीफ बतायी जा रही है। मुलायम पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मुलायम सिंह यादव 81 साल के हैं। वे पिछले छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। उन्हें जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। मुलायम को इससे पहले 20 दिसंबर को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब उन्हें अचानक नाक से खून आ गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके अलावा शुगर और बीपी की जांच के बाद दवाएं दी गई थी। 

हालांकि महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।